एजुकेशन

UPSC CAPF Admit Card 2025: जारी हुआ सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

UPSC CAPF Admit Card 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPSC CAPF Admit Card 2025 (Photo Credit: iStock)

UPSC CAPF Admit Card 2025: यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपीएससी सीएपीएफ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CAPF Admit Card 2025: कब होगी परीक्षा

यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download UPSC CAPF Admit Card 2025

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर असिस्टेंट कमांडेंट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CAPF AC Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट कमांडेंट के कुल 357 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article