एजुकेशन

UPPSC RO ARO Mains Exam Date 2025: जारी हुआ यूपीएससी आरओ एआरओ मेन्स एग्जाम का रिवाइज्ड शेड्यूल, देखें परीक्षा की तारीख

UPPSC RO ARO Mains Exam Date, Schedule 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) मेन्स एग्जाम का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर परीक्षा का नया शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

UPPSC RO ARO Mains Exam Revised Schedule 2025

UPPSC RO ARO Mains Exam Revised Schedule 2025: यहां देखें यूपीपीएससी आरओ एआरओ मेन्स का रिवाइज्ड शेड्यूल

UPPSC RO ARO Mains Exam Date, Schedule 2025: यूपीएससी आरओ एआरो प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPPSC RO Mains Exam Date) खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) मेन्स एग्जाम का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर (UPPSC ARO Mains Exam Date) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का नया शेड्यूल चेक कर सकते हैं। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यूपीएससी आरओ एआरओ मेन्स एग्जाम 2 और 3 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। बता दें यूपीएससी ने यूपीएसएसएससी जूनियर असिस्टेंट परीक्षा की तारीख में टकराव व कुछ अपरिहार्य कारणों के चलते यह निर्णय लिया है।

UPPSC RO ARO Mains Exam Date: कब होगी आरओ एआरओ मेन्स की परीक्षा

बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए आरओ एआरओ के कुल 7509 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। नये शेड्यूल के मुताबिक 2 फरवरी को पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजकर 30 मिनट से दोपहर 11:30 तक आयोजित की जाएगी। जबकि दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 04 बजकर 30 मिनट तक होगा। वहीं दूसरी पाली का अगला भाग 04:30 से शाम 5 बजे तक होगा। 3 फरवरी को एक शिफ्ट में परीक्षा सुबह 09:30 से दोपहर 12:30 तक होगा।

UPPSC RO ARO Mains Admit Card 2025: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

आयोग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आरओ एआरओ मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जनवरी 2026 के तीसरे व चौथे सप्ताह में जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

UPPSC RO ARO Mains Admit Card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPPSC RO ARO Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

यूपीपीएससी आरओ एआरओ एग्जाम शेड्यूल व एडमिट कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article