UPPSC Recruitment Exams 2024: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से हजारों पदों पर भर्ती के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी होगा। इसमें मेडिकल समेत कई पदों पर भर्तियां होने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी के चिकित्सा स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग (एलोपैथी) में ग्रेड 2 पदों पर भर्तियां आने वाली हैं।
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से मेडिकल ऑफिसर ग्रेड 2 के 2532 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। यूपीपीएससी के उपसचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी की तरफ से नोटिस के अनुसार जल्द विज्ञापन जारी होगा।
खाली है हजारों पद
उत्तर प्रदेश में पिछले साल आयोग ने 2382 पदों के लिए आवेदन मांगे थे, जिनमें से 2097 खाली पद रह गए। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। यूपीपीएससी की तरफ से ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होगा।
लखनऊ PGI में बंपर वैकेंसी
मेडिकल फील्ड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राजधानी लखनऊ के पीजीआई और लोहिया संस्थान में बंपर वैकेंसी निकली है। इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 1803 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें सबसे ज्यादा सीटें नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हैं। इसमें 1426 खाली पदों पर भर्तियां होंगी।
पीजीआई में नर्सिंग ऑफिसर के अलावा जूनियर इजीनियर टेलीकॉम, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 40 और स्टोर कीपर के 22 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके साथ ही रेडियोलॉजी टेक्नीशियन के 15, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के 21, रेडियोथेरेपी में 8 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाना होगा।
