UP Police Result: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने मोटर परिवहन शाखा में मुख्य आरक्षी मोटर परिवहन के पदों पर आयोजित विभागीय परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कुल 176 रिक्त पदों के सापेक्ष संपन्न विभागीय परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर प्रदर्शित कर दिया गया है।
अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें अपना पीएनओ नंबर और जन्म तिथि तैयार रखनी होगी। जानकारी दर्ज करने के बाद अभ्यर्थी अपना अंतिम चयन परिणाम देख सकेंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि परिणाम से संबंधित विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी वहां जाकर चयन परिणाम के साथ-साथ अन्य जरूरी निर्देश भी देख सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों ने इस विभागीय परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना चयन परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर जाना होगा। परिणाम देखने के लिए अभ्यर्थियों को अपना पीएनओ (PNO) नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। इसके बाद स्क्रीन पर उनका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान
रिजल्ट चेक करते समय अभ्यर्थियों को अपना पीएनओ नंबर और जन्म तिथि सही-सही दर्ज करनी होगी। किसी भी तरह की परेशानी होने पर अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत सूचना या विज्ञप्ति को देख सकते हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि भर्ती और परिणाम से संबंधित किसी भी अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें।
