एजुकेशन

UP Board 10th 12th Exam 2025: यूपी बोर्ड में सख्त सुरक्षा, 3 मार्च को 1.64 लाख छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

UPMSP UP Board 10th 12th Exam 2025 Guidelines: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच आयोजित की जा रही है। इसी वजह से 3 मार्च यानी दिन सोमवार को 10वीं और 12वीं में कुल 1.64 लाख छात्र अनुपस्थित रहे। बता दें कि बोर्ड परीक्षा शुरू होने के बाद से अब तक 25 लोगों पर FIR दर्ज कराई जा चुकी है।

Image

यूपी बोर्ड परीक्षा

Photo : iStock

UPMSP UP Board 10th 12th Exam 2025 Guidelines: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच आयोजित की जा रही है। बता दें कि बोर्ड परीक्षा शुरू होने के बाद से अब तक 25 लोगों पर FIR दर्ज कराई जा चुकी है। कड़े सुरक्षा इंतजाम के चलते 3 मार्च यानी सोमवार को 10वीं और 12वीं में कुल 1.64 लाख छात्र अनुपस्थित रहे। बता दें कि हर दिन UP Board परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू हो रही है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी के बीच प्रदेश भर में 8140 केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। बता दें कि पहले भी 2.72 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।

UP Board Exam में 1.64 लाख छात्र अनुपस्थित

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है। 3 मार्च 2025 को कक्षा 10वीं के लिए संस्कृत और संगीत की परीक्षा आयोजित हुई। वहीं, 12वीं में बायोलॉजी और मैथ्स की परीक्षा हुई। इसमें कुल 1,64,746 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है।

UPMSP UP Board Exam: पहले ही दिन 2.72 लाख छात्र अनुपस्थित

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच आयोजित की जा रही है। पहले ही दिन लाखों की संख्या में छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन 2.72 लाख परीक्षार्थियों ने हिंदी का पेपर छोड़ दिया था। पहले ही दिन यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के 1.6 लाख और कक्षा 12 के 1.1 लाख परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में अब तक 4 लाख से छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है।

यूपी बोर्ड परीक्षा काफी सख्ती के साथ आयोजित की जा रही है। ऐसे में पेपर लीक की खबर से प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए और दोषियों पर तुरंत एक्शन लिया गया। इसको लेकर कन्नौज में इंटर के पांच फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article