एजुकेशन

UPJEE 2023: शुरू हुए यूपी जेईई के लिए पंजीकरण, जानें कौन व कब तक कर सकेगा अप्लाई

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 7, 2023, 01:42 PM IST

JEECUP 2023 Registration Link: उत्तर प्रदेश की संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने UPJEE परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। पंजीकरण लिंक jeecup.admissions.nic.in पर सक्रिय कर दिया गया है और इच्छुक उम्मीदवार यहां से डायरेक्ट लिंक के साथ पूरी डिटेल देख सकते हैं।

Image

यूपी जेईई के लिए पंजीकरण (image source - upjee 2023 registration)

UPJEE 2023: Joint Entrance Examination Council of Uttar Pradesh UPJEE Exam Registration शुरू हो गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने की सोच रहे हैं, वे यहां से अप्लाई के लिए डायरेक्ट लिंक के साथ नोटिफिकेशन की पूरी डिटेल देख सकते हैं। UPJEE Exam के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक को jeecup.admissions.nic.in पर जारी किया गया है, जबकि नीचे डायरेक्ट लिंक मौजूद हैं।

JEECUP Exam Dates परीक्षा तिथि

JEECUP ने हाल ही में UPJEE 2023 परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। A, E1, E2, B, C, D, F, G, H, I, K1-K8 और L के लिए परीक्षा 1 से 5 जून, 2023 तक आयोजित की जाएगी। विस्तृत कार्यक्रम, आवेदकों की संख्या के आधार पर प्रत्येक समूह, बाद में घोषित किया जाएगा।

JEECUP 2023: UPJEE के लिए आवेदन कैसे करें

  • JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर CANDIDATE ACTIVITY BOARD में देखें
  • अब इस लिंक पर क्लिक करें - Apply for Joint Entrance Examination (Polytechnic)
  • पूछे गए विवरण दर्ज करें और रजिस्टर करें।
  • अपने खाते में लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें, दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।
Direct Link for UPJEE Exam Registration

आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी श्रेणियों के लिए 300 रुपये रखा गया है जबकि एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित है।

UPJEE 2023 आवेदन फॉर्म में एडिटिंग

एक बार छात्रों के पंजीकृत हो जाने के बाद, वे केवल 2 मई, 2023 से 8 मई, 2023 तक अपने आवेदन में बदलाव कर सकेंगे। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को न टालें। जितनी जल्दी हो सके UPJEE 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन कर लें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article