UPESSC UP Assistant Professor Bharti 2026 : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर एक नया और अहम अपडेट जारी किया है। इस भर्ती के लिए अब नई तारीखों का ऐलान किया गया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब ये परीक्षा (upessc up assistant professor bharti) 18 और 19 अप्रैल को आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी में 53 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
कब-कब होंगे एग्जाम ?
पहले दिन यानी 18 अप्रैल को पहली पाली (सुबह 9:30 से लेकर 11:30 बजे तक) में एशियन कल्चर, म्यूजिक तबला, फिजिकल एजुकेशन, उर्दू, अंग्रेजी, सोशल साइंस, केमिस्ट्री, एजुकेशन और जूलॉजी जैसे विषयों की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली (दोपहर 2:30 से लेकर 4:30 बजे) में बॉटनी, एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स, हिंदी, लॉ, एनिमल हसबेंड्री, म्यूजिक वोकल, फिलॉसोफी और एंथ्रोपोलॉजी के पेपर आयोजित किए जाएंगे। (upessc up assistant professor bharti 2026)
दूसरे दिन होंगे ये एग्जाम
इसके बाद दूसरे दिन यानी 19 अप्रैल को पहली पाली में हॉर्टिकल्चर, मिलिट्री साइंस, ड्रॉइंग, होम साइंस, संस्कृत, इतिहास, गणित और जियोग्राफी की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी पाली में स्टैटिस्टिक्स, साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकिल साइंस, प्राचीन इतिहास कॉमर्स, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल और फिजिक्स के पेपर होंगे।
कब आएगा एडमिट कार्ड
परीक्षा को लेकर आयोग ने साफ किया है कि एग्जाम से संबंधित विस्तृत जानकारी और प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें और परीक्षा से जुड़े सभी दिशानिर्देशों का पालन करें।
बता दें कि री एग्जाम के जरिये उन अभ्यर्थियों को फिर से मौका दिया जा रहा है, जिनकी परीक्षा पहले किसी भी वजह से प्रभावित हुई थी।
आज देखिये राजस्थान आरबीएसई 10th सरकारी रिजल्ट 2026, शाला दर्पण बोर्ड 5वीं और 8वीं के परिणाम का सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
