एजुकेशन

UP School Winter Vacation: गाजियाबाद में छात्रों की मौज, इस तारीख तक स्कूलों में विंटर वेकेशन का ऐलान

UP School Winter Vacation, Ghaziabad schools will remain closed: उत्तर प्रदेश सरकार ने सर्दियों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। वहीं, गाजियाबाद के सभी स्कूल के लिए जिलाधिकारी ने अलग से आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, कक्षा 1-8 तक के सभी स्कूल 11 जनवरी तक बंद रहेंगे।

Image

Ghaziabad school winter vacation, UP schools winter vacation

UP Ghaziabad Schools Winter Vacation: दिल्ली एनसीआर सहित पूरेउत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऐसे में स्कूली छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सर्दियों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। वहीं राजधानी लखनऊ के सभी स्कूल कक्षा 1-8 तक ले लिए 11 जनवरी तक बंद रहेंगे। गाजियाबाद के सभी स्कूल के लिए जिलाधिकारी ने अलग से आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी गाजियाबाद इंद्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार बढ़ती ठंड के मद्देनजर जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 6 जनवरी से 11 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में 8वीं तक के स्कूलों के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा हो गई है। राज्य में स्कूल 31 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी 2024 तक बंद रहेगे। 31 दिसंबर से यूपी के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा।

Ghaziabad Winter Vacation: यूपी विंटर वेकेशन

जिलाधिकारी गाजियाबाद इंद्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार बढ़ती ठंड के मद्देनजर जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 6 जनवरी से 11 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले नोएडा के स्कूलों को भी बंद करने करने का आदेश जारी किया गया था। गौतमबुद्ध नगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल बंद करन का एक आदेश जारी किया था।

Lucknow Schools Winter Vacation:लखनऊ के स्कूलों में छुट्टी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सभी स्कूल कक्षा 1-8 तक ले लिए 11 जनवरी तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने इस संबंध में अलग से आदेश जारी किया है। आदेश में यह भी कहा है कि अगले 8 दिनों के लिए कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों की टाइमिंग भी बदली जाए। आदेश में कहा गया है- कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए सभी विद्यालयों में कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 04 जनवरी 2025 (चार जनवरी सन दो हजार पच्चीस) से दिनांक 11 जनवरी, 2025 (ग्यारह जनवरी सन दो हजार पच्चीस) तक अवकाश रहेगा

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article