एजुकेशन

UP School Open Date 2024: यूपी में खत्म होने वाली है गर्मी की छुट्टियां, इस दिन से खुलेंगे सभी स्कूल

UP School Summer Holiday Last Date: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तुफान के साथ हल्की बारिश देखने को मिली है। इस साल गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर में बदलाव किए गए। स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा तय समय से पहले कर दी गईं। यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां बढ़ाने को लेकर कोई नया आदेश अब तक जारी नहीं हुआ है। ऐसे में कह सकते हैं कि स्कूल अपने निर्धारित समय पर ही खुलेंगे।

Image

यूपी के स्कूल कब खुलेंगे

Photo : iStock

UP School Summer Holiday Last Date: उत्तर प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से पूरी तरह राहत अब तक नहीं मिल पाई है। यूपी के कई जिलों में आंधी-तुफान के साथ हल्की बारिश देखने को मिली है। एक ओर जहां गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है वहीं, दूसरी ओर स्कूलों की छुट्टियां भी अब खत्म होने वाली है। यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां (UP Summer Holidays) बढ़ाने को लेकर कोई नया आदेश अब तक जारी नहीं हुआ है। ऐसे में कह सकते हैं कि स्कूल अपने निर्धारित समय पर ही खुलेंगे।

इस साल गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर में बदलाव किए गए। स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा तय समय से पहले कर दी गईं। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में इस साल रिकॉर्ड गर्मी देखने को मिली है।

यूपी में कब तक बंद रहेंगे स्कूल?

उत्तर प्रदेश में गर्मी की छुट्टियां 21 जून को ही खत्म होने वाली थी। गर्मी के प्रकोप को देखते हुए शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियां बढ़ा दीं थी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने जानकारी दी थी कि राज्य के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून को खत्म हो रही हैं। वहीं, बच्चों के लिए स्कूल 28 जून को स्कूल शुरू खोल दिए जाएंगे।

क्या होगी स्कूलों की टाइमिंग?

यूपी में स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां छात्रों के लिए 28 जून को खत्म हो जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत के दो दिन यानी 28 और 29 जून को छात्रों को सुबह 7:30 बजे से 10:00 बजे तक ही स्कूल आना है। वहीं, इसके बाद सोमवार यानी 1 जुलाई से स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे।

इस साल गर्मी का आलम बहुत बुरा रहा है। इस बार सरकारी स्‍कूलों में 18 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हुई थी। इससे पहले हर साल 20 मई से गर्मी की छुट्ट‍ियां प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शुरू होती थीं, जो कि 15 जून तक होती थी। इस साल गर्मी छुट्टी 18 मई से शुरू हुई हो गई हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article