एजुकेशन

UP School Closed: यूपी के इस जिले में अब 22 जनवरी तक स्कूल बंद, भीषण ठंड के चलते DM ने जारी किया आदेश

UP School Closed News Today, Winter Vacation Extended: उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

Image

UP School Closed

UP School Closed News Today, Winter Vacation Extended in Lucknow, Kanpur, Varanasi: उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। गलन और शीतलहर ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है, इस वजह से स्कूलों में विंटर वेकेशन भी बढ़ा दी गई है। इसी बीच कानपुर जिला प्रशासन ने भी स्कूलों की छुट्टी 20 जनवरी तक बढ़ाने का निर्देश दिया है।

20 जनवरी तक स्कूल बंद

डीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ठंड के कारण कानपुर में कक्षा 8 तक के स्कूल 18 जनवरी से 20 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह आदेश सभी सरकारी / मान्यता प्राप्त / गैर मान्यता और निजी स्कूलों पर लागू होगा। आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

कब खुलेंगे कानपुर के स्कूल

सभी स्कूलों में 21 जनवरी को रविवार और 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर पहले से ही छुट्टी है। ऐसे में अब स्कूल 23 जनवरी से ही खुलेंगे। हालांकि, मौसम के मिजाज को देखते हुए स्कूलों में विंटर वैकेशन बढ़ाया भी जा सकता है। ऐसे में छात्रों और उनके अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि एक बार संबंधित स्कूल से संपर्क जरूर कर लें।

लखनऊ और वाराणसी के स्कूल बंद

इसी तरह लखनऊ में भी कक्षा 8वीं तक के समस्त सरकारी / गैर सरकारी / प्राइवेट स्कूलों में 18 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं, वाराणसी में 8वीं तक के स्कूलों को 19 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। जबकि, पहले 17 जनवरी तक स्कूल बंद करने की घोषणा की गई थी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article