UP Scholarship Status 2025-26: यूपी के स्कूलों में स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए बड़ी (UP Scholarship Status 2025) खबर है। उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दूसरी किस्त जारी कर दी (UP Scholarship Status 2026 Check) गई है। बता दें फेज 2 में प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक दोनों योजनाओं के लिए छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाती है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर स्कॉलरशिप का स्टेटस चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UP Scholarship Status 2025-26
इस योजना से छात्रों की फीस, किताबें और अन्य शैक्षणिक खर्चों में सहायता मिलती है। यह योजना छात्रों को आगे बढ़ने और बेहतर करियर बनाने के लिए प्रेरित करती है। साथ ही समाज में शिक्षा का स्तर बढ़ाने और समान अवसर देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे में यदि आपने भी यूपी स्कॉलरशिप योजने के लिए आवेदन किया है तो यहां जानते हैं कि कैसे चेक करें। यहां देखें यूपी स्कॉलरशिप दूसरी किस्त कैसे चेक करें।
How To Check UP Scholarship 2nd Installment Status: ऐसे चेक करें यूपी स्कॉलरशिप का स्टेटस
- सबसे पहले scholarship.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
UP Scholarship 2nd Installment 2026 लिंक पर क्लिक करें। - यहां Status या Application Number दर्ज करें।
- अब Academic Year 2026 का चयन करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- फिर सर्च के बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर स्कॉलरशिप स्टेटस आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
UP Scholarship Status: मोबाइल से ऐसे चेक करें स्कॉलरशिप
- सबसे पहले अपने मोबाइल में UMANG ऐप खोलें।
- यहां UP Scholarship या PFMS सर्च करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
- स्कॉलरशिप का स्टेटस आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
UP Scholarship Status: स्कॉलरशिप का अलग-अलग स्टेटस
यहां स्टेटस चेक करने के बाद पोर्टल अलग अलग अपडेट दिखा सकता है। यदि पेंडिंग वेरिफिकेशन शो होता है तो आपका एप्लीकेशन अभी भी रिव्यू किया जा रहा है। अप्रूव्ड का मतलब स्कॉलरशिप अप्रूव्ड हो गई है या फिर पैसा ट्रांसफर हो गया है। जबकि रिजेक्टेड का मतलब होता है कि एप्लीकेशन किसी कारणवश रिजेक्ट कर दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
UP Scholarship Eligibility: यूपी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता
- छात्र उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- मान्यता प्राप्त स्कूल या विश्वविद्यालय से पास होना जरूरी।
- अनारक्षित वर्ग, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जाति (SC) व अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग की आय कम से कम 2.5 लाख रुपये होनी चाहिए।
UP Scholarship Documents: ये दस्तावेज जरूरी
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) (Caste Certificate)
- बैंक खाता (Bank Account)
- पिछली कक्षा की मार्कशीट (Marksheet)
- निवास प्रमाण पत्र
स्कॉलरशिप की दूसरी किस्त से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
