एजुकेशन

UPPRPB UP Police Vacancy: आज से लागू हुआ वन टाइम रजिस्ट्रेशन, तुरंत करें यूपी पुलिस भर्ती के लिए आवेदन

UPPRPB UP Police Vacancy: UPPRPB UP Police Vacancy: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा समस्त विज्ञापित किये जाने वाले पदों के आवेदन हेतु One Time Registration (OTR) की प्रणाली दिनांक 31-7-2025 से लागू किये जाने का निर्णय लिया गया है।

Image

यूपीपीआरपीबी यूपी पुलिस वैकेंसी (image - canva)

UPPRPB UP Police Vacancy: यूपी पुलिस में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर भर्ती को लेकर एक और अपडेट आया है, जो लोग इस भर्ती के लिए आगामी प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे, वे युवा अब आज से OTR कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरह अपनी तमाम भर्तियों में ओटीआर यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन का सिस्टम जरूरी है, इसे आज से लागू कर दिया है।

यह प्रक्रिया विभिन्न भर्तियों को पारदर्शिता एवं शुचितापूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने एवं आवेदन प्रक्रिया को सुगम एवं सुविधाजनक बनाये जाने हेतु अपनायी जा रही है।

अतः अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर नीचे दिये गये लिंक पर वांछित सूचनाए भरकर OTR की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं । OTR पंजीकरण करने हेतु अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु FAQ व वीडियो का लिंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। यदि अभ्यर्थियों को OTR पंजीकरण करनें में किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर- 1800 9110 005 पर प्रातः 10 बजे से सांय 7 बजे के मध्य सम्पर्क कर सकते हैं।

ओटीआर करने का तरीका

1- प्रत्येक उम्मीदवार को एक यूनिक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करना होगा।

2- केवल मेट्रिकुलेशन/ हाई स्कूल प्रमाणपत्र में मौजूद जानकारी ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के लिए मान्य माने जाएंगे।

3- पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान आवेदक का जो नाम अंकित होगा, लिंग और जन्म तिथि मेट्रिकुलेशन/हाई स्कूल प्रमाणपत्र में दी गई जानकारी से पूर्णतः मेल खाना चाहिए।

OTR हेतु लिंक - apply.upprpb.in

अन्य जानकारी के लिये बोर्ड की वेबसाइट- uppbpb.gov.in का अवलोकन करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article