एजुकेशन

UP Police SI ASI Result 2026: यूपी पुलिस एसआई और एएसआई रिजल्ट जारी, uppbpb.gov.in से करें डाउनलोड

UP Police SI, ASI Result 2026: UPPRPB ने यूपी पुलिस एसआई और एएसआई का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट और कैरेक्टर वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसकी सूचना बोर्ड द्वारा जल्द जारी की जाएगी।

Image

UP Police SI ASI Result 2026 (Photo -Canva)

UP Police SI, ASI Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस में एसआई और एएसआई के 921 पदों की लिए आयोजित हुई भर्ती लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, स्टेनो टेस्ट, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल हुए उम्मीदवारों का रिजल्ट आखिरकार जारी कर दिया गया है। UPPRPB ने सब -इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क) और एएसआई (ASI अकाउंटेंट) भर्ती 2023 के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबाइट uppbpb.gov.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कितने पदों के लिए निकाली गई थी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कुल 921 पदों की भर्ती निकाली गई थी। इसमें सब -इंस्पेक्टर 268 रिक्तियां, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (क्लर्क) 449 रिक्तियां और एएसआई (ASI अकाउंटेंट) की 204 रिक्तियों को भरा गया है। इस भर्ती के लिए सफल उम्मीदवारों की लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

कब हुई थी यूपी पुलिस एसआई, एएसआई परीक्षा

यूपी पुलिस एसआई और एएसआई भर्ती के लिए लिख परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर 2025 को किया गया था। रिजल्ट की घोषणा 10 दिसंबर 2025 को की गई। उसमें पास हुए उम्मीदवार को टाइपिंग टेस्ट के लिए आमंत्रित किया गया, जो 21 और 22 फरवरी 2026 को आयोजित किया गया था और स्टेनो टेस्ट का आयोजन 28 फरवरी 2026 को किया गया था। इन सभी परीक्षाओं का फाइनल रिजल्ट अब जारी कर दिया गया है।

कैसे करें यूपी पुलिस एसआई, एएसआई रिजल्ट 2024

  • यूपी पुलिस SI ASI फाइनल रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर टॉप नोटिस सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब यूपी पुलिस एसआई, एएसआई फाइनल रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट आ जाएगा।
  • उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
  • अब CTRL+F बटन को दबाएं और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना रिजल्ट चेक करें।

रिजल्ट के बाद अब क्या?

यूपी पुलिस फाइनल रिजल्ट के साथ कट ऑफ अंक जारी किए गए हैं। इसमें सफल हुए उम्मीदवारों को अब मेडिकल टेस्ट और कैरेक्टर वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही बोर्ड द्वारा आधिकारिक नोटिस या ईमेल के माध्यम से सूचना जारी की जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article