उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड किसी भी वक्त यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर सकता है। इस रिजल्ट का इंतजार प्रदेश के 48 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी कर रहे हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी - पहला चरण 23 से 25 अगस्त तक और दूसरा चरण 30 और 31 अगस्त को आयोजित किया गया था। परीक्षा में करीब 48 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। आइये जानते हैं रिजल्ट किस डायरेक्ट लिंक (uppbpb.gov.in) पर आएगा।
UP Police Constable Result: कब आएगा रिजल्ट
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि 30 अक्टूबर 2024 तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है। यह परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को 67 जिलों के 1,174 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। एक बार यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 रिजल्ट घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगिन पृष्ठ पर अन्य विवरण का उपयोग करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। नतीजों का लिंक uppbpb.gov.in पर उपलब्ध होगा।
UP Police Constable Exam: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एक नजर में
सबसे पहले यह परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। उसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह महीने के भीतर परीक्षा दोबारा कराने के निर्देश दिए थे। फिर यह परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को 67 जिलों के 1,174 केंद्रों पर हुई थी। इस बार बायोमेट्रिक सत्यापन सहित कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा आयोजित की गई थी।
| यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा डेट | 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 |
| कुल परीक्षा केंद्र | 67 जिलों के 1,174 केंद्र |
| कांस्टेबल के कुल पद | 60244 पद |
| परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी | 48 लाख |
| अनुपस्थित छात्र | 16 लाख |
| उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड बेबसाइट | https://uppbpb.gov.in/ |
How to check UP Police Constable Result: ऐसे चेक करें यूपी पुलिस रिजल्ट
- यूपी पुलिस रिजल्ट चेक करने के लिए यूपीपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं
- वेबसाइट की होम पेज पर'यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम' के लिंक पर नेविगेट करें।
- यह आपको एक लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा जहां आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
- यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
- यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम डाउनलोड करें और इसे भविष्य के लिए प्रिंट लेकर रख लें।
60,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से पुलिस विभागों में 60,000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, उसके बाद शारीरिक परीक्षण और चिकित्सा परीक्षण में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
