एजुकेशन

UP Police PET Admit Card: यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी, देखें आधिकारिक अपडेट

UP Police PET Admit Card Download: यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि आ गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 3 फरवरी से uppbpb.gov.in पर से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UP Police PET Admit Card 3 फरवरी को uppbpb.gov.in पर होगा जारी

UP Police PET Admit Card Download Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि आ गई है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इस 3 फरवरी से UP Police PET Admit Card Download कर सकेंगे। इन प्रवेश पत्र को uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को timesnowhindi.com/education पर भी शेयर किया जाएगा। जानें कब है यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड सिपाही भर्ती परीक्षा-2023 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन इस (UP Police PET Kab Hoga) 10 फरवरी को करेगी, जिसके लिए हफ्तेभर पहले एडमिट कार्ड को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 3 फरवरी से UP Police PET Admit Card Download कर सकेंगे।

UP Police Constable PET Admit Card Download करने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप UP Police PET Admit Card में परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तिथि और समय को क्रॉस चेक करना न भूलें। अगर एUP Police Constable PET Admit Card Download करने में दिक्कत हो रही हो तो हेल्पलाइन नंबर 8867786192 की मदद ले सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा के बारे में

इस परीक्षा में शारीरिक फिटनेस देखी जाती है, जिसके लिए दौड़ या दूसरे टास्क दिए जाते हैं, फिलहाल यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए पुरुषों को 4.8 किमी की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी। महिला अभ्यार्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी।

UP Police Constable PET Eligibility

सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में जो अभ्यर्थी सफल हुए थे, केवल वे ही इस परीक्षा के लिए पात्र हैं। बता दें, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में करीब 48 लाख पंजीकृत थे, जिसमें से लगभग 32 लाख ने परीक्षा में भाग लिया।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article