UP Police Constable Result, Cut Off 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UP Police Constable Result) खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड किसी भी वक्त कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (UP Police Constable Result 2024 Date) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड की मदद से यहां अपना रिजल्ट चेक (UP Police Constable Cut Off) कर सकेंगे। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार पीईटी व पीएसटी के लिए पात्र माने जाएंगे। इस बीच अभ्यर्थी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के कटऑफ को लेकर लगातार सर्च कर रहे हैं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए होंगे।
UP Police Constable Cut Off 2024: यहां देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल का कटऑफ
बता दें उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने अभी कटऑफ से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। यहां आप यूपी पुलिस कांस्टेबल की संभावित कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं।| कैटेगिरी (Category) | पुरुष (Male) | महिला (Female) |
| सामान्य वर्ग (General Category) | 185-195 | 181-191 |
| ओबीसी (OBC) | 175-180 | 170-175 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 115-120 | 110-115 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 150-155 | 145-150 |
UP Police Constable Result: कब आयोजित की गई थी परीक्षा
यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा 17 व 18 फरवरी को आयोजित की गई थी। हालांकि पेपर में गड़बड़ी के चलते इसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद परीक्षा 23 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त को निर्धारित थी। एग्जाम दो पालियों में आयोजित किया गया था। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। जबकि सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक थी। इसके लिए कुल 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना आवेदन किया था।UP Police Constable Result 2024 Date: कब आएगा यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट
बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के साथ बैठक के दौरान नवंबर तक रिजल्ट जारी करने का निर्देश दिया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि दिवाली से पहले रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।How To Check UP Police Constable Result 2024
- सबसे पहले UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPPBPB UP Police Constable Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम दर्ज करें।
- यदि लिस्ट में आपका नाम प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
