UP Police Constable Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल सीधी भर्ती 2025 के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की डेट जारी कर दी हैं। बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए उम्मीदवारों को एग्जाम डेट की सूचना दी है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम डेट चेक कर सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि UPPRPB द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की परीक्षाओं का आयोजन तीन दिन किया जाएगा। हर दिन दो शिफ्ट में परीक्षाएं होंगी, जिसमें लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शेड्यूल
UPPRPB द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 8 जून 2026 (सोमवार), 9 जून 2026 (मंगलवार) और 10 जून 2026 (बुधवार) को होंगी।
कितने पदों पर होगी कांस्टेबल भर्ती
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 32,679 रिक्तियों के लिए किया जा रहा है। इसमें आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला), आरक्षी पीएसीसी/ सशस्त्र पुलिस (पुरुष), आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (
पुरुष), महिला बटालियन के लिए महिला आरक्षी, आरक्षी घुड़सवार पुलिस (पुरुष), जेल वार्डर (पुरुष) जेल वार्डर (महिला) पद शामिल है।
कितने अंकों की होगी लिखित परीक्षा
जानकारी के लिए बता दें कि लिखित परीक्षा का आयोजन कुल 300 अंकों के लिए किया जाएगा। परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें 150 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल 2 अंकों का होगा लेकिन इस बीच राहत की बात ये है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं है। उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा की सही से तैयारी करें और सिलेबस आदी पर पूरा ध्यान दें।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पास करने के लिए आवश्यक अंक
बता दें कि भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 में से 90 अंकों यानी 30 प्रतिशत अंक की आवश्यकता है। जबकि ईडब्ल्यूएस और ओबीसी को 25 प्रतिशत यानी 300 में से 75 अंकों की जरूरत होगी। वहीं एससी और एसटी उम्मीदवारों को 20 प्रतिशत अंक यानी 300 में 60 अंक लाने होंगे।
