एजुकेशन

UP Police Recruitment 2023: कब शुरू होंगे यूपी पुलिस भर्ती के आवेदन, इन मामलों में दर्ज है FIR तो नहीं मिलेगा मौका

UP Police Constable Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 52699, सब इंस्‍पेक्‍टर के 2469, रेडियो ऑपरेटर के 545, कंप्‍यूटर ऑपरेटर के 2833, जेल वार्डन के 521 पदों पर भर्ती होने वाली है। विभाग ने इस भर्ती को कराने की तैयारी कर ली है। आपको बता दें कि अगर IPC की इन धाराओं में आपके नाम FIR दर्ज है तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। जानें नियम।

Image

UP Police Recruitment 2023

UP Police Constable Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों प्रदेश में 52699 पदों पर पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती को लेकर निर्देश जारी किया गया था। सीएम के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 52699, सब इंस्‍पेक्‍टर के 2469, रेडियो ऑपरेटर के 545, कंप्‍यूटर ऑपरेटर के 2833, जेल वार्डन के 521 पदों पर भर्ती होने वाली है। भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस भर्ती को कराने की तैयारी कर ली है। आपको बता दें कि अगर IPC की इन धाराओं में आपके नाम FIR दर्ज है तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। अगर आप भी यूपी पुलिस की तैयारी कर रहे हैं तो पहले उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की नियमावली को जान लीजिए।

UP Police Recruitment Notification 2023

उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्‍नति बोर्ड (UPPRB) के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं या 12वीं कक्षा (विशिष्ट भर्ती अधिसूचना के आधार पर) पास होना चाहिए। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए भर्ती बोर्ड द्वारा अभी ये साफ नहीं किया गया है कि आवेदन कब से शुरू होंगे। हालांकि तैयारियों को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर महीने में ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

दर्ज है इन मामलों में FIR तो रहेंगे वंचित

अगर किसी उम्‍मीदवार पर कोई आपरााधिक केस दर्ज है तो उसकी सेवा पर भी सवाल खड़ा होता है। छोटे-मोटे केस जैसे पड़ोसी से झगड़ा या कोई और छोटा सा केस आपको सरकारी नौकरी में कोई दिक्कत नहीं दे सकता है, लेकिन गंभीर मामलों पर मुश्किल आ सकती है। ऐसे में अगर आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो किसी भी आपराधिक मामलों से दूर रहें।

बता दें कि यूपी पुलिस के 62,424 पदों में सब इंस्‍पेक्‍टर के 2469 पद, कांस्‍टेबल के 52699 पद, रेडियो ऑपरेटर के 545, कंप्‍यूटर ऑपरेटर के 2833, जेल वार्डन के 521 पद शामिल हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article