एजुकेशन

UP Police Constable Exam 2024: इंतजार खत्म! आ गई यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख, अगस्त में इस डेट को होगा एग्जाम

UP Police Constable Exam 2024 Date Released: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा कांस्टेबल के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है। ये परीक्षाएं दिनांक 23, 24, 25 अगस्त और 30, 31 अगस्त 2024 को आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है।

Image

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा

Photo : iStock

UP Police Constable Exam 2024 Date Released: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा कांस्टेबल के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा की तारीख घोषित हो गई है। ये परीक्षाएं 23, 24, 25 अगस्त और 30, 31 अगस्त 2024 को आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक के वजह से स्थगित हो गई थी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीखों का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेपर लीक होने के बाद 6 माह के भीतर परीक्षा आयोजित करने की जानकारी दी थी। इसको पूरा करते हुए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस साल कांस्टेबल के कुल 60000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होंगी। किस भारती के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2023 को जारी हुई थी जिसके लिए 17 और 18 फरवरी को परीक्षा आयोजित की गई थी। पेपर लीक की जानकारी होने के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया। अब परीक्षा नए तरीके से आयोजित की जाएगी।

UP Police Constable Exam Date: कब होगी परीक्षा?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षाएं 5 दिनों में आयोजित की जाएंगी। इससे पहले दो दिन में ही कराई गई थी। अब परीक्षाओं का आयोजन 23, 24, 25 अगस्त को होगा। इसके बादर 30, 31 अगस्त 2024 को परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है। एग्जाम के लिए ऑफिशियल नोटिस नीचे देख सकते हैं।

UP Police Exam Date.

UP Police भर्ती परीक्षा की तारीख

UP Police Exam 2024: सख्त इंतजाम में होगी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सार्वजनिक परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक होना, उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ आदि को रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अध्यादेश-2024 द्वारा अधिसूचित किया गया है कि नकल करना या नकल कराना, प्रश्न पत्र का प्रतिरूपण करना या प्रकट करना या प्रकट करने का षड्यंत्र करना आदि कृत्य अपराध की श्रेणी में आते हैं। ऐसे में जो इस अधिनियम के अन्तर्गत दण्डनीय है उन्हें एक करोड़ तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा, दोनों ही हो सकती है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article