UP Police Constable Answer Key 2024, Sarkari Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा सफलतापूर्वक व सकुशल संपन्न हो चुकी है। वहीं अब अभ्यर्थी अपने आंसर की को लेकर गूगल पर सर्च कर (UP Police Constable Answer Key) रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड एक से दो दिन के भीतर परीक्षा की आंसर की जारी कर (UP Police Constable Answer Key 2024) सकता है। प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा (UP Police Constable Answer Key 2024 PDF Download) दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एख से दो दिन का समय दिया जाएगा। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
UP Police Constable Answer Key: 5 चरणों में हुई थी परीक्षा
बता दें यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।UP Police Constable Answer Key 2024 Download
- सबसे पहले uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UP Police Constable Answer Key 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registraion Number व Password दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
ध्यान रहे प्रारंभिक उत्तरकुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवारों को यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए एक से दो दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद उत्तरकुंजी पर समीक्षा व आपत्तियों का निपटारा करने के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
