UP Police Constable Answer Key 2024, Sarkari Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 2024 का इंतजार खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा कांस्टेबल एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की (UPPBPB Constable Answer Key 2024) बहुत जल्द ही जारी कर दी जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से कांस्टेबल आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UP Police Constable Exam 2024: दो शिफ्ट में हुई परीक्षा
यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 17 फरवरी को किया गया। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए कुल 48,17,441 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अब अभ्यर्थी बेसब्री से यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 2024 का इंतजार कर रहे हैं।
UP Police Constable Answer Key 2024: कब आएगी आंसर-की
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी किसी भी सवाल या जवाब पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इन आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
How to download UP Police Constable Answer Key 2024
- यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर कांस्टेबल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से यूपी पुलिस में कांस्टेबल के कुल 60,244 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये महीने का मूल वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
