एजुकेशन

UP PET Syllabus 2026: यूपी पीईटी परीक्षा का नया सिलेबस जारी, यहां चेक करें एग्जाम पैटर्न

UP PET Syllabus 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी पीईटी आवेदन फॉर्म के बाद अब अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा 2026 का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है।

Image

यूपी पीईटी परीक्षा का नया सिलेबस

UP PET Syllabus 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने यूपी पीईटी आवेदन फॉर्म के बाद अब अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर परीक्षा 2026 का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया है। यूपी पीईटी परीक्षा का विस्ततृ सिलेबस यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध है। यूपी पीईटी परीक्षा उत्तर प्रदेश में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के पदों की पात्रता को निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।

सिलेबस में इतिहास, भूगोल, साइंस, अर्थशास्त्र, पॉलिटी, रीज़निंग, गणित, भाषा, करंट अफेयर्स और डेटा शामिल है। सिलेबस में इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थशास्त्र, संविधान और लोक प्रशासन, लॉजिक व रीज़निंग, करंट अफेयर्स, सामान्य जागरूकता और हिंदी के अपठित गद्यांश सहित अन्य विषय शामिल होते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अब उन्हें लेटेस्ट सिलेबस और एग्जाम पैटर्न को देखते हुए तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

एग्जाम पैटर्न

यूपी पीईटी परीक्षा के एग्जाम पैटर्न की बात करें, तो इसकी लिखित परीक्षा कुल दो घंटे के लिए आयोजित की जाती है, जिसमें कुल 100 प्रश्न आते हैं। इसमें प्रश्न बहुविकल्पीय होते हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी शामिल है। उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप 'सी' पदों पर निकलने वाली भर्तियों के लिए पीईटी परीक्षा पास होना अनिवार्य है।

आयोग ने पीईटी2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। आयोग ने उम्मीदवारों को जानकारी देने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक आधिकारिक सूचना भी जारी की है, जिसके अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण, शुल्क जमा करने और फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तिथि जो पहले 1 सितंबर 2026 थी, उसे बढ़ाकर अब 7 सितंबर 2026 कर दिया गया है। इस दौरान जो उम्मीदवार किसी कारण से अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे, उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उन्हें आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article