एजुकेशन

UP PCS 2025: हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद 28 सितंबर से इंटरव्यू, 2297 अभ्यर्थी होंगे शामिल

इलाहाबाद हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद अब UPPSC PCS 2025 के इंटरव्यू का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है।

Image

उत्तर प्रदेश पीसीएस 2025 भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर

उत्तर प्रदेश पीसीएस 2025 भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद अब UPPSC PCS 2025 के इंटरव्यू का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। इंटरव्यू का सिलसिला 24 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। पीसीएस 2025 का इंटरव्यू 28 सितंबर से 24 अक्टूबर तक अलग-अलग कार्यदिवसों में आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू पूरा होने के बाद भर्ती प्रक्रिया अंतिम चयन की ओर बढ़ेगी। पीसीएस 2025 के तहत विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भर्ती की जानी है। ऐसे में मुख्य परीक्षा पास कर चुके 2297 अभ्यर्थियों के लिए अब इंटरव्यू सबसे महत्वपूर्ण चरण है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपने इंटरव्यू लेटर में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम, तारीख, स्थान और दस्तावेजों की सूची को ध्यान से जांच लें।

22 सितंबर से डाउनलोड हो रहा इंटरव्यू लेटर

इंटरव्यू के लिए सफल उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन ऑथेटिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद वे अपना इंटरव्यू लेटर और जरूरी दिशा-निर्देश डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर के अनुसार निर्धारित तारीख और पाली में इंटरव्यू के लिए पहुंचना होगा। आयोग के अनुसार पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह करीब 8 बजे और दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे आयोग परिसर स्थित सरस्वती भवन में रिपोर्ट करना होगा।

बुलाए गए 2297 अभ्यर्थी

पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा में सफल 2297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। इंटरव्यू प्रयागराज स्थित आयोग परिसर में आयोजित किए जाएंगे। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक इंटरव्यू दो पालियों में होंगे। पहली पाली सुबह 9:30 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।

साथ ले जाने होंगे जरूरी दस्तावेज

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक योग्यता से जुड़े मूल प्रमाणपत्र, अंकतालिकाएं और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे। आयोग के निर्देश के अनुसार दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां भी तैयार रखनी होंगी। इसके अलावा निर्धारित संख्या में फोटो भी ले जाना होगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article