Assam SCERT Deled PET Admit Card 2026 Released: एससीईआरटी असम डीएलएड पीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT), असम ने 2026-28 एकेडमिक सेशन के लिए डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) कोर्स में एडमिशन के लिए पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट scertpet.co.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
SCERT Deled PET Exam Date 2026: कब होगी परीक्षा
बता दें असम एससीईआरटी पीईटी परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसका रिजल्ट 27 जुलाई को घोषित किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SCERT Deled PET Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले scertpet.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Assam SCERT PET Admit Card 2026 Released लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Assam DELED PET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
Assam Deled PET Admit Card: इस बात का ध्यान रखें
यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, माता पिता का नाम या किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी ऑफिशियल मेल आईडी पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
बता दें 2 साल के डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) कोर्स में एडमिशन के लिए प्री एंट्री टेस्ट (PET 2026) में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को ध्यान देना चाहिए कि लिखित परीक्षा दो सेक्शन में होगी। यहां सेक्शन 1 और सेक्शन 2 से बहुवैकल्पिक आधारित कुल 100 सवाल होंगे।
