एजुकेशन

UP Home Guard: होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 से, जानें कब अपलोड किए जाएंगे एडमिट कार्ड

UP Home guard Physical efficiency test date: यूपी होमगार्ड भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 सितंबर से होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र 13 सितंबर से अपलोड होने शुरू हो जाएंगे।

Image

यूपी होमगार्ड भर्ती पीईटी की नई डेट जारी

UP Home guard Physical efficiency test date: यूपी होमगार्ड भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 सितंबर से होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र 13 सितंबर से अपलोड होने शुरू हो जाएंगे। बोर्ड की ओर से बताया गया कि उत्तर प्रदेश होमगार्डस के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) में अर्ह अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी-PET) की कार्यवाही दिनांक 15-09-2026 से आयोजित की जायेगी। इस सम्बन्ध में अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के संशोधित प्रवेश पत्र दिनांक 13-09-2026 को बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर अपलोड किये जायेंगे। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर दिये गये लिंक पर जाकर अपना संशोधित प्रवेश पत्र डाउनलोड करके प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेगें।

बता दें कि प्रदेश में लगातार वर्षा और परीक्षा स्थल पर जलभराव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और परीक्षा प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए 14 सितंबर 2026 से प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया गया था।

UP Home guard Recruitment: कितने पदों पर भर्ती

बता दें कि प्रदेश में होमगार्डस के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) आगामी 15 सितंबर से आयोजित होगी। इसमें अभिलेखों के सत्यापन संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी-पीएसटी) में चयनित करीब एक लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेेंगे। बता दें कि प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से पीईटी को दो बार स्थगित किया जा चुका है।

अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र यानी एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी भी बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अनधिकृत स्रोत या सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचना पर भरोसा न करें और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण अपडेट केवल भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article