एजुकेशन

UP DElEd Schedule 2024: यूपी डीएलएड का शेड्यूल जारी, तीन चरणों में होगी काउंसलिंग

UP DElEd Counselling Schedule 2024: यूपी डीएलएड एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी की तरफ से डीएलएड (BTC) के लिए एडमिशन और काउंसलिंग का शेड्यूल जारी हो गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं वो काउंसलिंग का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट- updeled.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

Image

यूपी डीएलएड काउंसलिंग शेड्यूल

Photo : iStock

UP DElEd Counselling Schedule 2024: उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी की तरफ से डीएलएड (BTC) के लिए एडमिशन और काउंसलिंग का शेड्यूल जारी हो गया है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं वो काउंसलिंग का शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट- updeled.gov.in पर चेक कर सकते हैं। यूपी डीएलएड एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स शेड्यूल के अनुसार अपना डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।

यूपी डीएलएड के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। इसमें ऑप्शन फिल करने की प्रक्रिया 26 दिसंबर 2024 से ही शुरू हो रही है। पहले भाग में ऑनलाइन फीस भुगतान करने की तारीख 26 दिसंबर 2024 से 12 जनवरी 2025 तक चलेगी। शेड्यूल चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UP DElEd Schedule ऐसे करें चेक

  • एग्जाम शेड्यूल चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- updeled.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Notification के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर UP DElEd 2024 Counselling Schedule के लिंक पर जाना होगा।
  • अब Check Schedule के लिंक पर जाएं।
  • इसके बाद पूरा शेड्यूल पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • शेड्यूल चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UP DElEd 2024 Counselling Schedule: तीन चरणों में होगी प्रक्रिया

चरण 1: यूपी डीएलएड काउंसलिंग के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार, पहले चरण की काउंसलिंग में रैंक 1 से 20000 तक को आवेदन करने का मौका होगा। इसके लिए 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक संस्थान का विकल्प भर सकते हैं। वहीं, पहले चरण के लिए कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 3 जनवरी 2025 को जारी होगी।

चरण 2: दूसरे चरण के लिए 3 जनवरी 2025 से 8 जनवरी 2025 तक कॉलेज का विकल्प चुन सकते हैं। इसके लिए 20001 रैंक से 100000 रैंक तक के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 9 जनवरी 2025 को जारी होगी।

चरण 3: यूपी डीएलएड काउंसलिंग का आखिरी चरण 9 जनवरी 2025 से 14 जनवरी 2025 तक होगा। इसमें 100001 रैंक से 2,40,000 रैंक तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए लिस्ट 15 जनवरी 2025 को जारी होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article