एजुकेशन

UP Board Practical Exam 2025: यूपी बोर्ड ने दी बड़ी राहत! इन स्टूडेंट्स के लिए दोबारा होगी 12वीं प्रैक्टिल परीक्षा

UP Board Practical Exam 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया गया था। पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 फरवरी से 8 फरवरी तक हुई थी। वहीं, दूसरे चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी से 16 फरवरी तक किया गया।

Image

UP Board Practical Exam 2025

UP Board Practical Exam 2025: यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) ने कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल न हो पाने वाले स्टूडेंट्स को एक और मौका दिया है। दरअसल, यूपी बोर्ड ऐसे स्टूडेंट्स के लिए 7 अप्रैल और 8 अप्रैल को दोबारा प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यूपीएमएसपी ने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी के निगरानी में किा जाएगा।

UP Board 12th Practical Exam 2025: बोर्ड ने दिया आखिरी मौका

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इंटर के जिन स्टूडेंट्स ने प्रैक्टिकल परीक्षा छोड़ दी थी, उनके लिए 7 अप्रैल और 8 अप्रैल को फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह मौका केवल उन छात्रों के लिए जो किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। अगर एक पूरे स्कूल के स्टूडेंट्स परीक्षा मिस कर चुके हैं तो उनकी प्रैक्टिकल परीक्षा उसी स्कूल में आयोजित की जाएगी। वहीं, अगर कोई स्टूडेंट व्यक्तिगत रूप से परीक्षा में अनुपस्थित रहा है तो उसे जिला निरीक्षक या क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।

UP Board Exam 2025: दो चरणों में हुई थी परीक्षा

यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया गया था। पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा 1 फरवरी से 8 फरवरी तक हुई थी। वहीं, दूसरे चरण की प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी से 16 फरवरी तक किया गया।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article