एजुकेशन

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले पेपर लीक की अफवाह, बोर्ड ने दी चेतावनी

UP Board Exam 2026 rumours of paper leak surface before UP Board exam: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित प्रश्नपत्रों को लेकर सख्त नोटिस जारी किया है। बोर्ड की मीडिया सेल के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व परीक्षार्थियों को गुमराह करने और बोर्ड परीक्षा से संबंधित अफवाह फैलाने के उद्देश्य से कूट रचित प्रश्नपत्र बनाकर प्रसारित कर रहे हैं।

Image

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले पेपर लीक की अफवाह

UP Board Exam 2026 rumours of paper leak surface before UP Board exam: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित प्रश्नपत्रों को लेकर सख्त नोटिस जारी किया है। बोर्ड की मीडिया सेल के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व परीक्षार्थियों को गुमराह करने और बोर्ड परीक्षा से संबंधित अफवाह फैलाने के उद्देश्य से कूट रचित प्रश्नपत्र बनाकर प्रसारित कर रहे हैं। बोर्ड ने इस पर संज्ञान लेते हुए परीक्षा की शुचिता भंग करने एवं अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध साइबर सेल को एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किया गया है। बोर्ड ने छात्रों से संयम बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इस वर्ष कुल 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश में कुल 8033 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 596 राजकीय, 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त और 3984 स्ववित्त पोषित विद्यालय शामिल हैं।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की सामग्री पूर्णतः असत्य, निराधार एवं शरारतपूर्ण है। साथ ही यह छात्रों एवं अभिभावकों को भ्रमित करने का प्रयास है। परिषद ने सभी परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल परिषद की आधिकारिक वेबसाइट एवं अधिकृत माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें। नोटिस में यह भी कहा गया है कि परीक्षा की शुचिता भंग करने एवं अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध साइबर सेल को एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किया गया है। बोर्ड ने छात्रों से संयम बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

मुख्यमंत्री योगी यादित्यनाथ ने दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी यादित्यनाथ ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरे प्रिय विद्यार्थियो, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कल से प्रारंभ हो रही हैं। आप सभी को मेरा शुभाशीष। परीक्षाएं केवल आपकी शैक्षणिक योग्यता का मूल्यांकन नहीं हैं, बल्कि यह आपके धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास की भी परीक्षा है। पूर्ण विश्वास है कि आपने वर्ष भर जो कठिन परिश्रम किया है, उसका सकारात्मक परिणाम आप सभी को अवश्य प्राप्त होगा। माँ सरस्वती की कृपा आप सभी पर बनी रहे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article