एजुकेशन

UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट, upmsp.edu.in से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Apr 18, 2023, 09:47 AM IST

UP Board Result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इसी माह यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2023 के परिणामों की घोषणा कर सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन यूपी बोर्ड रिजल्ट्स की घोषणा जल्द ही upmsp.edu.in पर की जाएगी।

Image

यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 2023 (pixabay)

Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad UP Board 10th 12th Exam 2023 की घोषणा बहुत जल्द होने वाली है। UPMSP ने भले अभी आधिकारिक तौर पर किसी तिथि की जानकारी न दी हो, लेकिन इस साल यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किए जाने की तैयारी तेज चल रही है, ऐसे में अप्रेल के अंत तक में रिजल्ट जारी होने की पूरी संभावना बनी हुई है।

कब हुई यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षा

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2023 का आयोजन 16 फरवरी, 2023 से 3 मार्च, 2023 तक किया गया जबकि कक्षा 12वीं के लिए 16 फरवरी, 2023 से 4 मार्च, 2023 तक छात्र उपस्थित हुए। यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई। यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 सुबह 8 बजे से 11.15 बजे और दोपहर दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की गई थी।

इस साल, 58 लाख के करीब छात्र यूपी-बोर्ड परीक्षा 2023 में बैठे हैं, जिनमें से लगभग 31 लाख छात्र कक्षा 10 के छात्र थे और लगभग 27 लाख कक्षा 12 के छात्र थे।

6.5 लाख छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

यूपी सरकार ने उन छात्रों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिन्होंने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जैसे कि नकल करते पकड़े जाने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लगाया जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि परीक्षा में नकल का कोई स्थान नहीं है।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध थे। दिशा-निर्देशों में यह भी कहा गया है कि लखनऊ में स्थापित दो नियंत्रण कक्षों से प्रत्येक परीक्षा केंद्र की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी और लगभग 3 लाख कैमरे लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इन प्रतिबंधों के कारण, लगभग 6.5 लाख छात्रों को बोर्ड परीक्षा से बाहर होना पड़ा।

यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने में ज्यादा दिनों का समय नहीं है, बता दें टाइम्स नाउ हिंदी लगातार यूपी बोर्ड 2023 रिजल्ट को ट्रैक कर रहा है, एक बार UP Board Result 2023 जारी होने के बाद आप upresults.nic.in या upmsp.edu.in से परिणाम देख सकेंगे।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article