एजुकेशन

UP BEd JEE Anwer Key 2024: यूपी बीएड जेईई आंसर-की, bujhansi.ac.in से ऐसे डाउनलोड करें पीडीएफ

UP BEd JEE Anwer Key 2024: यूपी बीएड जेईई एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इस साल यह परीक्षा 9 जून को राज्य के 67 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी।

Image

UP BEd JEE Anwer Key 2024

UP BEd JEE Anwer Key 2024 PDF Link at bujhansi.ac.in: यूपी बीएड जेईई में शामिल युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से यूपी बीएड जेईई परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की बहुत जल्द जारी कर दी जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in से आंसर-की (UP BEd JEE Anwer Key 2024 Download) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी बीएड जेईई आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक (UP BEd JEE Anwer Key 2024 Link) उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP BEd JEE 2024 Date: दो पाली में हुई परीक्षा

यूपी बीएड जेईई एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में एक बार किया जाता है। इस साल यह परीक्षा 9 जून को राज्य के 67 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के तहत दो पेपर होते हैं। प्रत्येक पेपर में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाते हैं, जिसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलता है। गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

UP BEd JEE Answer Key 2024: कब आएगी आंसर-की

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी बीएड जेईई की प्रोविजनल आंसर-की जून के तीसरे सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। यूपी बीएड जेईई आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्श दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

How to download UP BEd JEE Answer Key 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
  • फिर यूपी बीएड जेईई आंसर-की 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UP BEd JEE Result 2024: कब जारी होगा रिजल्ट

यूपी बीएड आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की व रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा के जरिए अभ्यर्थियों को दो वर्षीय बीएड प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article