एजुकेशन

UP BEd Exam 2024: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में होंगे 2 पेपर, 6 घंटें में देना होगा 200 सवालों का जवाब, देखें एग्जाम पैटर्न

UP BEd CET 2024 Exam Pattern: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 09 जून 2024 को आयोजित होने वाली है। इस साल लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं। परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जारी हो गया है। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने से पहले एग्जाम पैटर्न और सिलेबस के बारे में जरूर जान लें।

Image

UP BEd CET एग्जाम पैटर्न

Photo : Times Now Digital

UP BEd CET 2024 Exam Pattern: उत्तर प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 09 जून 2024 को आयोजित होने वाली है। इस साल लाखों की संख्या में कैंडिडेट्स प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं। इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने से पहले एग्जाम पैटर्न और सिलेबस के बारे में जरूर जान लें। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा और सिलेबस आगे देख सकते हैं।

यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया था। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UP BEd CET Exam Pattern: किस पैटर्न पर होगी परीक्षा?

यूपी बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम पैटर्न का खास ध्यान रखें। UP BEd CET 2024 एग्जाम पैटर्न नीचे देख सकते हैं-

  • प्रवेश परीक्षा में दो पेपर होंगे।
  • हर पेपर में 100 सवाल होंगे।
  • पूरी परीक्षा 200 सवालों के लिए होगी।
  • यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में हर सवाल के लिए 2 अंक निर्धारित है।
  • दोनों पेपर मिलाकर कुल 400 अंकों की परीक्षा होगी।
  • हर पेपर के लिए 3 घंटे का समय है।
  • पूरी परीक्षा 6 घंटे की होगी।
  • इस परीक्षा में चार विषयों से सवाल पूछे जाएंगे।
  • इसमें सामान्य ज्ञान, भाषा (हिंदी या अंग्रेजी में से कोई एक), जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट और विषय योग्यता से सवाल पूछे जाएंगे।
  • गलत उत्तर पर 1/3 यानी 0.33 अंक काट लिए जाएंगे।

UP BEd CET Exam Syllabus देखने के लिए यहां क्लिक करें।

यूपी बीएड जेईई एग्जाम 9 जून, 2024 को आयोजित होगी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा यूपी बीएड जेईई 2024 एडमिट कार्ड 30 मई को जारी कर दिया गया। यूपी बीएड जेईई एग्जाम का रिजल्ट 30 जून 2024 को जारी होगा। रिजल्ट जारी होने का बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी। इसके बाद नीचे दिए यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं।

UP BEd CET से इन यूनिवर्सिटी में होगा एडमिशन

  • लखनऊ विश्वविद्यालय, एलयू
  • महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली
  • डॉ. भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय, डॉ बीआरएयू आगरा
  • डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, डॉ आरएमएलएयू फैजाबाद
  • चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, सीसीएसयू मेरठ
  • बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय बीयू झांसी (संचालित विश्वविद्यालय)
  • महात्मा गांधी काशी विद्या पीठ, एमजीकेवीपी वाराणसी
  • संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, एसएसवीवी वाराणसी
  • वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, वीबीएसपीयू जौनपुर
  • दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, डीडीयू गोरखपुर
  • छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, सीएसजेएमयू कानपुर
  • इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, एएसयू इलाहाबाद (रज्जू भैया विश्वविद्यालय, प्रयागराज)
  • जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय जेसीयू बलिया
  • सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर
  • ख्वाजा मोई द्ददीन चिश्ती विश्वविद्यालय, लखनऊ
  • गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय जीबीयू, नोएडा
  • महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़
  • मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर
  • राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़
Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article