एजुकेशन

UP 1544 Banking Sakhi Job 2023: बैंकिंग सखी के डेढ़ हजार पद खाली, 10वीं पास कर सकते हैं आवेदन, बेहद आसान होता है इनका काम

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Aug 16, 2023, 12:55 PM IST

UP 1544 Banking Correspondent Sakhi Yojana 2023 : बैंकिंग करेस्पांडेंट सखी के पदों पर आवेदन मंगाए गए हैं, इस भर्ती अभियान के जरिये 1544 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार देखें कौन व कब तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेगा। क्या आयु सीमा होनी चाहिए, सैलरी व अन्य जानकारी चेक करें।

Image

बैंकिंग सखी के डेढ़ हजार पद खाली (image - canva)

UP 1544 Banking Correspondent Sakhi Yojana 2023 की शुरुआत हो गई है, जिसके तहत राज्य की महिलाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का अवसर है। पद का नाम बैंकिंग करेस्पांडेंट सखी है, जिसके 1544 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार देखें कौन व कब तक कर सकेगा इस भर्ती के लिए आवेदन।

उत्तर प्रदेश के राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने बैंकिंग करेस्पांडेंट सखी के पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त 2023 निर्धारित की है। उम्मीदवार जल्द से जल्द इन पदों के लिए अप्लाई कर ले। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को upsrlm.org/vaccantgp पर जाने की जरूरत है।

बैंकिंग करेस्पांडेंट सखी का क्या होता है रोल

बैंकिंग सखी ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सेवाएं व जानकारी पहुंचाती हैं। बैंकिंग सखी (Sarkari Naukri in UP) के कामों के मदद से सरकारी स्कीम व बैंक ग्रामीणों तक पहुंच पाता है।सब्सिडी मजदूरी का भुगतान भी बैंकिंग करेस्पांडेंट सखी द्वारा ही किया जाता है। इसके अलावा आर्थिक लेन देन, बैंक खातों में जमा एवं निकासी, नए खाते खोलने जैसी सुविधाओं की जानकारी आसानी से एक एक आदमी के पास पहुंचती है।

बैंकिंग सखी के लिए योग्यता

इन पदों पर हायर एजुकेशन की जरूरत नहीं होती है, केवल 10वीं पास उम्मीदवारों को इन पद के लिए चुना जाता है।

बैंकिंग सखी के लिए आयु सीमा

बैंकिंग सखी के लिए न्यूनतम उम्र 18 है जबकि 50 वर्ष तक की महिलाएं इन कामों के लिए नियुक्ति की जाती हैं।

हालांकि कुछ और योग्यताओं की भी मांग की जाती है जैसे महिला महत्वाकांक्षी हो, मोबाइल व टेक्नोलॉजी संबंधित बेसिक काम काज जानती हो। (Sarkari Jobs in UP) आवेदन करने वाली महिला उसी ग्राम पंचायत की रहने वाली हो। इसमें फील्म वर्क होता है, इसलिए महिला को पूरे ग्राम पंचायत के घूमने, घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाने के लिए तैयार होना चाहिए।

कैसे करें आवेदन

  • मोबाइल पर UP BCSakhi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
  • आवेदन करते समय केवल अपना मोबाइल नंबर डालें ताकि वेरिफिकेशन हो सके।
  • सभी सवालों के ईमानदारी से जवाब दें, गलत तथ्य वाले आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
  • बार बार आवेदन न करें, सिर्फ एक बार करें, नहीं तो आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।
  • असुविधा होने पर 0522-2724611 पर फोन करें।

बैंकिंग सखी के लिए चयन

पहले आवेदन करने वाली महिलाओं को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिलों में लीड बैंक द्वारा आयोजित छह दिन के प्रशिक्षण के बाद परीक्षा होगी। इस परीक्षा में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ पास होने वाली महिलाओं को बैंकिंग सखी बनने का मौका मिलेगा।

बैंकिंग सखी के लिए सैलरी

प्रशिक्षण के बाद बैकिंग सखी का काम शुरू होता है, पहले छह माह तक 4000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। बैकिंग सखी का काम करने के लिए जरूरी उपकरण राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा दिया जाएगा, जिन्हें संभालकर रखने की जरूरत है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article