एजुकेशन

Union Bank Of India Recruitment 2024: इस बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 600 से अधिक पदों पर वैकेंसी

Union Bank Of India Recruitment 2024, Bank Recruitment 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 600 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

Union Bank Of India Recruitment 2024: इस बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी

Union Bank Of India Recruitment 2024, Bank Recruitment 2024: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Union Bank Of India Recruitment 2024) खबर है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी (Union Bank Of India Vacancy) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 600 से अधिक पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें चीफ मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर समेत विभिन्न पद (Union Bank Of India SO Vacancy) शामिल हैं।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन (Bank Recruitment 2024) सकते हैं। यहां आप यूनियन बैंक ऑफि इंडिया के एसओ के लिए क्वालिफिकेशन, एझ लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व चयन प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए कल यानी 3 फरवरी से लिंक एक्टिव किया गया था। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 23 फरवरी 2024 है।

Union Bank Of India Vacancy: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

यूनियन बैंक के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी नोटिफिकेशन चेक कर इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Union Bank Of India Recruitment 2024 Apply Online

  1. सबसे पहले unionbankofindia.co.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Union Bank Of India Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद अपना एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल कर अपने पास सेव कर लें।

Union Bank Of India SO Recruitment: आवेदन शुल्क

स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां आवेदन करने के लिए आरक्षित वर्ग (General Category) व ओबीसी (OBC) के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क है। यहां आप क्रेडिट कार्ड, यूपीआई के जरिए अपने शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article