
UGC NET Result 2022 Updates: आज इस समय तक जारी हो सकता है यूजीसी नेट रिजल्ट, ugcnet.nta.nic.in से देखें स्कोर
UGC NET Result 2022 Date: यूजीसी नेट परीक्षा के परिणाम का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा या UGC NET दिसंबर 2021 और जून 2022 का विलय कर दिया गया था। UGC NET का परिणाम ntaresults.nic.in और ugcnet.nta.nic.in पर जारी जारी होगा। इससे पहले अनंतिम उत्तर कुंजी यानी प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति उठाने की विंडो 26 अक्टूबर को बंद हो गई थी। अब अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। एनटीए उम्मीदवारों की ओर से भेजे फीडबैक की समीक्षा हुई और जरूरी परिवर्तन अंतिम आंसर की के आधार पर परिणाम में दिखाई देगा। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके यूजीसी नेट 2022 परिणाम की जांच कर सकते हैं।