एजुकेशन

UGC NET December Result 2025: यूजीसी नेट रिजल्ट 2025, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

UGC NET Result 2025 ugcnet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानी 4 दिसंबर को यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट जारी करने जा रही है। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

UGC NET December Result 2025: यूजीसी नेट रिजल्ट 2025

UGC NET December Result 2025: यूजीसी नेट रिजल्ट 2025

UGC NET Result 2025 ugcnet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानी 4 दिसंबर को यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट जारी करने जा रही है। एनटीए की ओर से परीक्षा परिणाम डेट की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तीन दिन पहले दी गई थी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 07 जनवरी 2026 के बीच किया था। वहीं परिणाम संभावित रूप से 04 फरवरी 2026 तक जारी किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। रिजल्ट के साथ ही NTA द्वारा UGC NET Cut-Off 2026 भी जारी की जाएगी। कट-ऑफ के आधार पर उम्मीदवारों को Assistant Professor और Junior Research Fellowship (JRF) के लिए योग्य घोषित किया जाएगा।

UGC NET December Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UGC NET December Result 2025 पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

UGC NET December Result 2025: यूजीसी नेट पासिंग मार्क्स

पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य होगा। वहीं आरक्षित वर्ग जैसे, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग व दिव्यांग उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में मिलाकर कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि परिणाम के पुनर्मूल्यांकन का कोई प्रावधान नहीं होगा। एनटीए ने पहले जारी आधिकारिक सूचना बुलेटिन में कहा है, 'इस संबंध में किसी भी प्रकार का पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

UGC Net क्या है

यूजीसी-नेट एक परीक्षा है जिसके द्वारा भारतीय नागरिकों की भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप', 'सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति', 'सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश' तथा 'केवल पीएचडी में प्रवेश' के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है। यूजीसी-एनईटी परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा दिसंबर 2018 से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से आयोजित की जा रही है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article