UGC NET Exam Date 2023: यूजीसी नेट 2023 परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण करवाने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यूजीसी नेट 2023 पीरक्षा का शेड्यूल जारी कर (UGC NET Exam Date) दिया है। बता दें इस बार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सिटी इंटिमेशन स्लिप व प्रवेश पत्र से पहले परीक्षा का शेड्यूल जारी (UGC NET Admit Card 2023) कर दिया है। परीक्षा 13 जून, 14, 15, 16, 17 जून को निर्धारित है। यूजीसी नेट की परीक्षा 83 विषयों के लिए सीबीटी मोड पर आयोजित की जाएगी।
यहां आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विषयवार अपने परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी देशभर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर, फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए पात्र माने जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने परीक्षा का शेड्यूल चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Exam Date: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम शेड्यूल
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
UGC NET 2023 Exam Schedule लिंक पर क्लिक करें। - आपके स्क्रीन पर एग्जाम शेड्यूल का पीडीएफ आ जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
