एजुकेशन

UGC NET December Result 2025 Date: कब जारी होगा यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट, 7 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को इंतजार

UGC NET December Result 2025 Date, Kab Aaayega: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट की तारीख को लेकर ट्वीट किया है। जारी ट्वीट के मुताबिक नतीजे का ऐलान 4 फरवरी तक संभावित है। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

UGC NET December Result 2025: यहां देखें यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा

UGC NET December Result 2025 Date, Kab Aayega: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट की तारीख को लेकर ट्वीट किया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 07 जनवरी 2026 के बीच किया था। वहीं परिणाम संभावित रूप से 04 फरवरी 2026 तक जारी किया जाएगा। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर नतीजे चेक कर सकेंगे।

UGC NET December Result 2025: पास होने के लिए इतने मार्क्स

यहां पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य होगा। वहीं आरक्षित वर्ग जैसे, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग व दिव्यांग उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में मिलाकर कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UGC NET December Result 2025 Date

UGC NET December Result 2025 Date

UGC NET December Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UGC NET December Result 2025 पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

UGC NET December Result 2025 Scorecard: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. प्राप्तांक
  6. कुल मार्क्स

UGC NET December Result 2025

उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि परिणाम के पुनर्मूल्यांकन या पुनर्जांच का कोई प्रावधान नहीं होगा। एनटीए ने पहले जारी आधिकारिक सूचना बुलेटिन में कहा है, 'इस संबंध में किसी भी प्रकार का पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित अधिक व सटीक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article