एजुकेशन

UGC NET Provisional Answer Key: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी, 17 जनवरी तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

UGC NET December 2025 Provisional Answer Keys Out: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी और लिखित उत्तरों को प्रश्न पत्रों के साथ अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है।

UGC NET December 2025 Provisional Answer Keys

UGC NET December 2025 Provisional Answer Keys

UGC NET December 2025 Provisional Answer Keys Out: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी और लिखित उत्तरों को प्रश्न पत्रों के साथ अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब उत्तर कुंजी की समीक्षा कर सकते हैं और निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर लॉग इन करके आंसर की देख सकते हैं।

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा देश भर के कई शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में 85 विषयों के लिए आयोजित की गई थी। आधिकारिक सूचना के अनुसार, अनंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और रिकॉर्ड किए गए उत्तर 14 जनवरी, 2026 को अपलोड किए गए हैं और 17 जनवरी, 2026 को रात 11:50 बजे तक ऑब्जेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। जो छात्र आंसर की में दिए गए उत्तर से असंतुष्ट हों, वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

कितना लगेगा शुल्क

अनंतिम उत्तर कुंजी से असंतुष्ट उम्मीदवार ₹200 प्रति प्रश्न का अप्रतिदेय प्रसंस्करण शुल्क देकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 14 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 17 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे) है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article