एजुकेशन

UGC NET December 2023: जारी हुआ यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा परिणाम पर नया अपडेट, जानें कब व कैसे देख सकेंगे

UGC NET December 2023 Result News: यूजीसी नेट परिणाम दिसंबर 2023 पर बड़ा अपडेट जारी हो गया है। एनटीए ने बताया 17 जनवरी 2024 को क्यों नहीं जारी किया गया यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का परिणाम।

Image

यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम टेक्निकल कारणों से टला

UGC NET December 2023 Result News in Hindi: राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट परिणाम दिसंबर 2023 पर बड़ा अपडेट जारी किया है, उम्मीदवार व्याकुल थे कि यूजीसी नेट परिणाम दिसंबर 2023 अपने तय तिथि यानी 17 जनवरी 2024 को क्यों जारी नहीं हुआ, इस पर लगातार छात्र इंटरनेट व सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे थे, इसी को देखते हुए एनटीए ने आधिकारिक सोशल हैंडल पर बताया कि यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम क्यों टाला गया।

यूजीसी ने बताया कि टेक्निकल कारणों से UGC NET December 2023 Result Released नहीं किया गया। नोटिफिकेशन में आगे लिखा है कि यूजीसी नेट दिसंबर 2023 सेशन की परीक्षा का आयोजन 83 विषयों के लिए 292 शहरों में किया गया था। इस दौरान 945872 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था।

कब जारी होगा यूजीसी नेट 2023 रिजल्ट - UGC Net Dec Result Date

945872 परीक्षार्थियों का इंतजार अभी और लंबा हो गया है, क्योंकि टेक्निकल कारणों से परिणाम जारी नहीं हुआ, अब यूजीसी दोबारा से नई तारीख के बारे में बता सकती है।

उम्मीदवारों को आगे ugcnet.nta.nic.in पर अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है। आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज के माध्यम से भी इन अपडेट्स को पा सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article