National Testing Agency (NTA) University Grants Commission National Eligibility Test (UGC NET) 2022 दिसंबर सेशन परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड करने वाला है, एक रिपोर्ट के अनुसार, यह अपडेट्स इसी हफ्ते जारी हो सकते हैं। एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in से दिसंबर सेशन का एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 9 फरवरी के बाद यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) 2022 के दिसंबर संस्करण के एडमिट कार्ड से पहले एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जारी कर सकती है। इसके बाद ही एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूचना फरवरी के पहले सप्ताह में उपलब्ध होनी थी। हालांकि, इसे अभी जारी नहीं किया गया है। लेटेस्ठ अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर बने रहें, क्योंकि यह अपडेट अगले कुछ दिनों में जारी होने वाले हैं।
यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 2022: कैसे चेक करें एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
- UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप या एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- दस्तावेज डाउनलोड करें।
कब होगी यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा
UGC NET दिसंबर 2022 परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च, 2023 के लिए निर्धारित है। यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी और पेपर 1 और पेपर 2 के बीच कोई ब्रेक नहीं है। यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा की पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी।
