एजुकेशन

UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट फेज 1 का एडमिट कार्ड, ugcnet.nta.nic.in पर करें डाउनलोड

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 10, 2023, 07:07 AM IST

UGC NET Admit Card 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी किसी भी वक्त यूजीसी नेट फेज 1 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UGC NET Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें यूजीसी नेट फेज 1 एडमिट कार्ड

UGC NET Phase 1 Admit Card 2023: यूजीसी नेट फेज 1 परीक्षा को लेकर अहम सूचना है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी किसी भी वक्त यूजीसी नेट फेज 1 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर (UGC NET Admit Card) सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा (UGC NET Admit Card 2023) दिया जाएगा। हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यूजीसी नेट फेज 1 परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी किया था। इस बार यूजीसी नेट की परीक्षाएं 13 जून, 14, 15, 16 और 17 जून को आयोजित की जाएंगी।

ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के यूजीसी नेट 2023 की परीक्षा में प्रवेश नहीं (UGC NET 2023 Admit Card) दिया जाएगा। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए पात्र होते हैं। यहां नीचे दिए हुए आसान स्टेप के जरिए आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Admit Card 2023: डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UGC NET Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें व इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

UGC NET Phase 1 Admit Card 2023

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसे अच्छे से चेक कर लें। यदि इसमें किसी प्रकार की कोई श्रुट पाई जाती है, तो अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही प्रवेश पत्र पर अंकित फोटोग्राफ से अपना चेहरा मैच कर लें। यदि आपका चेहरा मैच नहीं होता है, तो आपको एंट्री नहीं दी जाएगी।

UGC Net 2023 Admit Card: यूजीसी नेट फेज 2 एडमिट कार्ड

बता दें इस बार यूजीसी नेट की परीक्षाएं 2 फेज में आयोजित की जाएंगी। पहले फेज की परीक्षा की समाप्ति के बाद दूसरे फेज की परीक्षा 19 जून से 22 जून तक निर्धारित होगी। राष्ट्रीय अनुदान आयोग ने इसके लिए भी टाइम टेबल जारी कर दिया है। उम्मीद है कि पहले चरण की परीक्षा की समाप्ति के बाद इसके लिए भी प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article