UGC NET 2025 City Intimation Slip Released at ugcnet.nta.ac.in: यूजीसी नेट एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट सिटी स्लिप जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूजीसी नेट सिटी स्लिप प्राप्त कर सकते हैं।
यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 25 जून से 29 जून 2025 तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। एनटीए ने फिलहाल इस परीक्षा की सिटी स्लिप जारी की है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
How to download UGC NET 2025 City Slip
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स एग्जाम सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं।
UGC NET Exam 2025 June: ऐसे होगी यूजीसी नेट परीक्षा
यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में कुल 300 अंकों के 150 सवाल पूछे जाते हैं। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया मिलेगा। बता दें कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
