एजुकेशन

UGC NET 2023: जारी हुआ यूजीसी नेट फेज 2 एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 25, 2023, 09:19 AM IST

UGC NET 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट फेज 2 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UGC NET Admit Card 2023

UGC NET 2023, UGC NET Phase II Admit Card 2023 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट फेज 2 एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ‌जिन अभ्यर्थियों ने यूजीसी नेट एग्जाम 2023 के लिए आवेदन किया था, वह अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से प्रवेश पत्र (UGC NET Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। ‌इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा।

UGC NET Phase II Exam 2023: कब होगी परीक्षा

यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी, 1 मार्च और 2 मार्च 2023 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक होगी। इससे पहले 57 विषयों के लिए फेज 1 परीक्षा 21 फरवरी, 22 फरवरी, 23 फरवरी और 24 फरवरी 2023 को हुई।

UGC NET Phase II Admit Card 2023: डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

यूजीसी नेट परीक्षा में 300 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। बता दें कि एनटीए ने फिलहाल यूजीसी नेट फेज 2 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। अन्य फेज के लिए शेड्यूल और एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download UGC NET December Phase II Admit Card 2023

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यूजीसी नेट दिसंबर फेज 2 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब आप यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Phase II Admit Card 2023 - Direct Link

UGC NET Admit Card 2023: एडमिट कार्ड के अलावा ये भी जरूरी

यूजीसी नेट परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ने जाना जरूरी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article