एजुकेशन

UGC NET 2023: जारी होने जा रहा यूजीसी नेट जून नोटिफिकेशन, जानें कब और कैसे होगी परीक्षा

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 17, 2023, 03:50 PM IST

UGC NET 2023, UGC NET June Notification 2023: यूजीसी नेट नोटिफिकेशन का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जून सेशन एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी करेगा। अभ्यर्थी यहां परीक्षा की डेट और पैटर्न चेक कर सकते हैं।

Image

UGC NET 2023

Photo : iStock

UGC NET 2023, UGC NET June Notification 2023: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में जारी किया गया और अभ्यर्थी बेसब्री से नए नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही जून सेशन एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। जिसके बाद योग्य अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा (UGC NET June Notification 2023) के लिए तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

UGC NET 2023: कब आएगा यूजीसी नेट जून नोटिफिकेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजीसी नेट जून नोटिफिकेशन अब किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा में सफल अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए योग्य होंगे।

UGC NET June 2023: कब होगी यूजीसी नेट परीक्षा

यूजीसी नेट जून परीक्षा की तारीख पहले ही जारी की जा चुकी है। जिसके अनुसार, परीक्षा का आयोजन 13 जून से 22 जून 2023 तक सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक दो शिफ्ट में किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 300 अंको के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। बता दें कि इसमें निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।

UGC NET Admit Card 2023: एडमिट कार्ड से पहले ये होगा जारी

यूजीसी नेट जून सेशन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, एनटीए इसके पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर सकता है। जिसे अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET Result 2023: कब आया पिछले सेशन का रिजल्ट

एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम का रिजल्ट 13 अप्रैल को जारी किया था। वहीं, परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 16 मार्च तक किया गया। बता दें कि दिसंबर सेशन एग्जाम में 8.34 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article