एजुकेशन

UGC NET 2022: जारी हुई यूजीसी नेट सिटी इंटीमेशन स्लिप, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 13, 2023, 05:48 PM IST

UGC NET 2022, UGC NET City Intimation Slip 2022 Released: यूजीसी नेट सिटी इंटीमेशन स्लिप का इंतजार खत्म हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप आज आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दिया है।

Image

UGC NET 2022

UGC NET 2022, UGC NET December City Intimation Slip 2022 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट एग्जाम की सिटी इंटीमेशन स्लिप (UGC NET 2023 Advance City Intimation Slip) जारी कर दी है। ‌जिन अभ्यर्थियों ने यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। ‌ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

UGC NET Exam 2023 Date: 21 फरवरी से होगी परीक्षा

यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक ऑनलाइन मोड मे होगी। इस परीक्षा में कुल 300 अंको के 150 सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

UGC NET 2023 Schedule: परीक्षा का शेड्यूल जारी

एनटीए ने हाल ही में फेज 1 एग्जाम का शेड्यूल भी जारी किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स अब आधिकारिक वेबसाइट से सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

How to download UGC NET December 2022 Advance City Intimation Slip

  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर Advance city intimation for UGC – NET December 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • अब अभ्यर्थी यूजीसी नेट सिटी इंटीमेशन स्लिप 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET December City Intimation Slip 2022 Notice- Direct Link

UGC NET 2023 Admit Card: अलग से जारी होगा एडमिट कार्ड

यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि बिना एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article