एजुकेशन

School Closed Today : क्या आज 3 जनवरी को स्कूल खुले रहेंगे या बंद, देखें स्कूल की छुट्टी की लिस्ट

3 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी का अपडेट पेरेंट्स और छात्र दोनों ही जानना चाहते हैं। ऐसे में चलिये जानते हैं कि आज यानी 3 जनवरी को स्कूल बंद हैं या फिर खुले। कई जगहों पर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। कहीं विंटर वेकेशन के चलते स्कूलों की छुट्टी तय की गई है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि स्कूलों की छुट्टी का क्या स्टेटस है। Kya aaj School Band hai, 3 January School Closed, School Closed Today, School Closed Today delhi, Noida School Closed Today

School Closed 3 January

School Closed 3 January

3 January School Closed : आज यानी 3 जनवरी को कई राज्यों में सर्दी के सितम के चलते स्कूल बंद रहेंगे और सर्दियों की छुट्टियां चालू रहेंगी। कई इलाकों में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे के चलते स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई हैं। और कई जगहों पर स्कूल हाइब्रिड मोड पर चल रहे हैं। ऐसे में पेरेंट्स और बच्चों के मन में यही सवाल खड़ा हो रहा है कि आज यानी 3 जनवरी को स्कूल बंद हैं या फिर खुले... चलिये जानते हैं कि आज यानी 3 जनवरी को स्कूल की छुट्टी का क्या अपडेट है...

3 जनवरी 2026 को स्टेट वाइज स्कूलों की छुट्टी का अपडेट 3 January School closed Update:

दिल्ली एनसीआर में बंद रहेंगे स्कूल- Delhi-NCR School Closed-

दिल्ली में ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट स्कूल 3 जनवरी 2026 को भी सर्दियों की छुट्टियों के कारण बंद रहेंगे। नोएडा और गाजियाबाद में, कई स्कूल कक्षा 5 तक ऑनलाइन क्लास चला रहे हैं, जबकि कक्षा 6 और उससे ऊपर की क्लास कड़ाके की ठंड और सुबह के कोहरे की वजह से हाइब्रिड मोड में चल रही हैं।

उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी UP School Closed-

लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, नोएडा और मेरठ सहित प्रमुख जिलों में राज्य के सर्दियों की छुट्टियों के शेड्यूल के तहत स्कूल बंद रहेंगे। अधिकारी तापमान और विजिबिलिटी के स्तर के आधार पर स्कूल खोलने की समीक्षा कर सकते हैं। राज्य में गिरते तापमान को देखते हुए, उत्तर प्रदेश (UP) सरकार ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में सर्दियों की छुट्टियों को बढ़ा दिया है। ये जानकारी पिछले साल दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दी गई थी। ये आदेश ICSE, CBSE और UP बोर्ड सहित सभी बोर्ड के क्लास 12 तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा। राज्य सरकार ने 2 जनवरी की सुबह राज्य में घने कोहरे की चादर छा जाने के बाद स्कूल बंद करने की घोषणा करने का फैसला किया।

बिहार में स्कूलों की छुट्टी Bihar School Closed

लगातार ठंड की लहर की स्थिति के कारण, बिहार में 3 जनवरी को छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। कुछ जिलों में अगर मौसम की स्थिति ठीक रहती है तो फिर टीचर्स को बुलाया जा सकता है।

राजस्थान में स्कूल खुले रहेंगे या बंद ? Rajasthan School Closed Update

राजस्थान में सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे क्योंकि सर्दियों की छुट्टियां जारी हैं, खासकर उत्तरी जिलों में जहां तापमान में काफी गिरावट आई है।

पंजाब और हरियाणा Punjab and Haryana School Closed

पंजाब और हरियाणा में स्कूल 3 जनवरी को सर्दियों की छुट्टियों के चलते स्कूल बंद रहेंगे।

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article