एजुकेशन

TGCET Gurukulam 5th Class Results 2026: तेलंगाना गुरुकुल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी, tgcet.cgg.gov.in से करें चेक

TGCET Gurukulam 5th Class Results 2026 declared at tgcet.cgg.gov.in: तेलंगाना गुरुकुल कॉमन प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट आज आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट tgcet.cgg.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

TGCET Gurukulam 5th Class Results 2026

Telangana Gurukul Common Entrance Test (TGCET) Result 2026: तेलंगाना गुरुकुल कॉमन प्रवेश परीक्षाका रिजल्ट आज आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट tgcet.cgg.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा राज्य के गुरुकुल (रेजिडेंशियल) स्कूलों में कक्षा 5 से 9 तक प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का आयोजन राज्यभर में बड़ी संख्या में छात्रों के लिए किया गया था।

तेलंगाना गुरुकुल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TGCET) 2026, कक्षा 5 में प्रवेश के लिए 22 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 24 मार्च 2026 को जारी किया जा रहा है। यह परीक्षा राज्य भर के आवासीय विद्यालयों (TSWREIS, TTWREIS) में नि:शुल्क शिक्षा और आवास पाने का अवसर प्रदान करती है। TGCET रिजल्ट छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी के आधार पर उन्हें विभिन्न गुरुकुल विद्यालयों में प्रवेश मिलता है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही अब एडमिशन प्रक्रिया का अगला चरण भी जल्द शुरू होने की संभावना है। जारी किए गए स्कोरकार्ड में छात्रों की महत्वपूर्ण जानकारी जैसे नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस शामिल होता है। इससे छात्र अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सकते हैं और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयारी कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें TGCET स्कोरकार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tgcet.cgg.gov.in पर जाएं
  • “TGCET Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना हॉल टिकट नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें

रिजल्ट जारी होने के बाद अब योग्य छात्रों को काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। मेरिट के आधार पर छात्रों को गुरुकुल स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें, ताकि काउंसलिंग और एडमिशन से जुड़ी नई अपडेट समय पर मिल सके। TGCET परीक्षा सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article