एजुकेशन

Tamil Nadu Schools Closed: दिल्ली के बाद इस राज्य में भी स्कूल बंद, भारी बारिश की वजह से लिया गया फैसला

Tamil Nadu Schools Closed In Chennai, Madurai and Sivaganga Districts Due to Heavy Rainfall: भारी प्रदूषण के चलते दिल्ली में स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है, वहीं तमिलनाडु राज्य में भारी बारिश के चलते कुछ जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

Image

Tamil Nadu Schools Closed In Chennai, Madurai

Tamil Nadu Schools Closed In Chennai, Madurai Due to Heavy Rainfall: भारी प्रदूषण के चलते दिल्ली में स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है, वहीं तमिलनाडु राज्य में भारी बारिश के चलते कुछ जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। तमिलनाडु में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में और बारिश की चेतावनी दी है। जिसके चलते जिले के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। दक्षिण तमिलनाडु के कई इलाकों और उत्तरी हिस्सों में कुछ स्थानों पर कल भारी बारिश हुई।

बता दें कि तमिलनाडु में लगातार बारिश हो रही है जिसकी वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल तमिलनाडु पुदुचेरी आदि सहित कई राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर भारी होने की भी भविष्यवाणी की है। वहीं शनिवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश की संभावना को तेखते हुए तमिलनाडु राज्य में कुछ जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

Delhi School closed : दिल्ली में प्रदूषण से स्कूल बंद

देश की राजधानी में हवा की गति कम होने के साथ ही वायु प्रदूषण बढ़ गया है। जिसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने दो दिनों तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी है। हालांकि यूपी सरकार ने गाजियाबाद और नोएडा के स्कूलों के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदूषण की स्थिति पर चिंंता जरूर जताई थी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article