एजुकेशन

UPSC CRPF Topper 2024: हरियाणा की बेटी ने गाड़ा झंडा, यूपीएससी क्रैक कर बनीं असिस्टेंट कमांडेंट DSP

Success Story of UPSC CRPF Topper 2024 Varsha Jaglan: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेट भर्ती का फाइनल रिजल्ट और टॉपर्स लिस्ट जारी हुआ है। इस परीक्षा में हरियाणा के छोटे से गांव कुराना की रहने वाली वर्षा जागलान ने कमाल कर दिखाया है। उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार ने भी वर्षा को बधाई दी है।

Image

वर्षा जागलान

Success Story of UPSC CRPF Topper 2024 Varsha Jaglan: यूपीएससी सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेट भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स UPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होगी। इस परीक्षा में हरियाणा के छोटे से गांव कुराना की रहने वाली वर्षा जागलान ने कमाल कर दिखाया है। UPSC CRPF की परीक्षा क्रैक करके वर्षा ने असिस्टेंट कमांडेंट DSP रैंक हासिल की है। आइए उनके सफलता पर एक नजर डालते हैं।

UPSC CRPF Topper वर्षा जागलान

यूपीएससी सीआरपीएफ 2023 परीक्षा में कुराना हरियाणा की रहने वाली वर्षा जागलान ने रैंक 23 हासिल की है। वर्षा के पिता राजेश जागलान भारतीय जनता पार्टी के नेता है। छोटे से गांव की रहने वाली वर्षा ने लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करके इतिहास रच दिया है। वर्षा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं।

Varsha Jaglan with Father

वर्षा जागलान अपने पिता के साथ

वर्षा जागलान की इस सफलता के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि यूपीएससी सीआरफीएफ भर्ती परीक्षा में कुल 312 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। इसमें सुदेश सिंह को रैंक 1 प्राप्त हुआ है।

पूर्व डीजीपी ने शेयर की तस्वीर

उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार ने UPSC CRPF Final Result के बाद वर्षा जागलान की स्टोरी शेयर कर बधाई दी है। उन्होंने पोस्ट लिखकर बताया कि वर्षा जागलान उनके ही गांव की रहने वाली हैं। बता दें क वर्षा को डीएसपी रैंक मिला है।

बेटी ने क्रैक की UPSC परीक्षा

हाल ही में पूर्व DGP अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने भी यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा शानदार रैंक से हासिल की है। बता दें कि कुहू गर्ग नेशनल लेवल की बैडमिंटन स्टार रह चुकी हैं। उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने सिविल सर्विस परीक्षा में 178वां अंक हासिल किया है। उनका चयन IPS कैडर के लिए हो सकते हैं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article