एजुकेशन

स्टूडेंट्स ने उठाया यमुना की सफाई का जिम्मा, प्रोजेक्ट के जरिए जागरूकता फैलाने की पहल

यमुना केवल एक प्रदूषित नदी नहीं है यह हमारे इतिहास, हमारी पहचान और हमारे पर्यावरण का जीवित हिस्सा है। छात्रों में यमुना के इस इतिहास और उसकी संस्कृति से परिचित कराने के लिए मॉडर्न इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन ने यमुना रिवर इनिशिएटिव यारी (YaRI) शुरू किया।

Image

Yamuna Cleaning Project: स्टूडेंट्स ने उठाया यमुना की सफाई का जिम्मा

बच्चे यमुना नदी की सफाई जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक सरोकारों से भी सक्रिय रूप से जुड़ रहे हैं, यह देखकर विश्वास और भी दृढ़ हुआ कि जब युवा जागरूकता के साथ आगे बढ़ते हैं, तो वे केवल भविष्य नहीं बनाते बल्कि वर्तमान को भी संवारते हैं। ये बातें दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शनिवार को बाराखंभा स्थित मॉडर्न स्कूल में कहीं। स्कूल में यमुना मोटिवेशन थीम पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने छात्रों की रचनात्मकता, ऊर्जा और समर्पण की सराहना की। प्रदर्शनी के दौरान प्रवेश साहिब सिंह ने विद्यार्थियों के साथ बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया।

यमुना नदी हमारे पर्यावरण का जीवित हिस्सा

यमुना केवल एक प्रदूषित नदी नहीं है यह हमारे इतिहास, हमारी पहचान और हमारे पर्यावरण का जीवित हिस्सा है। छात्रों में यमुना के इस इतिहास और उसकी संस्कृति से परिचित कराने के लिए मॉडर्न इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन ने यमुना रिवर इनिशिएटिव यारी (YaRI) शुरू किया। यह उस नदी से संबंध को फिर से जोड़ने का प्रयास है, जिसने सदियों से नगर, संस्कृति और लोगों के जीवन को आकार दिया है।

युवाओं को नदी के प्रति जागरूक किया

विद्यालय समुदाय यमुना को इसी दृष्टि से देखे, ताकि उसके प्रति उनका लगाव और उत्तरदायित्व की भावना विकसित हो। यह युवाओं और नदी के बीच एक संबंध बनाने की कोशिश है। केवल सफाई अभियानों या एक-दो दिन के आयोजनों के माध्यम से नहीं, बल्कि यह शिक्षा के जरिए एक गहरी और स्थायी समझ विकसित करने की एक पहल है।

yamuna cleaning project, yamuna cleaning project delhi

yamuna cleaning project, yamuna cleaning project delhi

छात्रों ने बनाया अलग अलग प्रोजेक्ट

इसी पहल के अंतर्गत मॉडर्न स्कूल बाराखम्बा के विद्यार्थियों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से यमुना के भूत, भविष्य और वर्तमान परिस्थितियों को विभिन्न विषयों के माध्यम से दर्शाया। यह एक इंटरडिसिप्लिनरी प्रोजेक्ट है जिसमे गणित, सामाजिक विज्ञानं, विभिन्न भाषाओं जैसे संस्कृत, हिंदी, इंग्लिश, फ्रेंच, जर्मन और विज्ञान के माध्यम से यमुना के विभिन आयामों को बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट में दिखाया।

End of Article